{"_id":"637d183593513324961c4724","slug":"shimla-got-first-prize-in-state-level-folk-dance-competition-solan-news-sml428626972","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में शिमला प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में शिमला प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एससीईआरटी सोलन में राज्य स्तरीय लोक नृत्य और रोल प्ले प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हो गया। पहले दिन हिमाचल की नौ टीमों ने अपने पारंपरिक लोक गीतों और नृत्य से लोगों को कई विषयों पर जागरूक किया।
इसमें जिला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छोटा शिमला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान टीम ने पर्यावरण विषय पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अब यह टीम नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रतियोगिता में सिरमौर के सराहां छात्रा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा जबकि जिला किन्नौर केकोठी स्कूल ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में नौ जिलों से टीमें पहुंचीं।
विज्ञापन
इनमें शिमला, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, ऊना, किन्नौर और चंबा की टीम ने भाग लिया। इस मौके पर डिग्री कॉलेज सोलन की प्राचार्या रीटा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि अपनी लोक संस्कृति के माध्यम से किसी भी विचार को ज्यादा प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकते हैं।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शैलजा ठाकुर ने बताया कि बुधवार को रोल प्ले प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम का भी राष्ट्र स्तर के लिए चयन होगा।
इस मौके पर मंच संचालन नीलम शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि निर्णायक की भूमिका डॉ. इंद्रजीत दुग्गल, डॉ. एचआर शर्मा और हेमंत शर्मा ने निभाई। कार्यकारी प्रधानाचार्या डॉ. रितू शर्मा समेत अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।