फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   shimla champian

शिमला बना द चैलेंज बाक्सिंग चैंपियन

Fri, 02 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन। Updated Fri, 02 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

ठोडो मैदान में हिमाचल उत्सव के मौके पर आयोजित द चैलेंज ओपन बाक्सिंग चैंपियनशीप का समापन हो गया। इसमें शिमला के मुक्केबाजों ने सर्वाधिक पदक हासिल कर ट्राफी अपने नाम किया। दो दिवसीय राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रनर्स-अप की ट्रॉफी लेकर मेजबान सोलन जिला दूसरे स्थान पर रहा, जबकि द चैलेंजर बाक्सिंग में शिमला के अमन को बेस्ट बॉक्सर व सोलन के अक्षय को बेस्ट लूजर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपायुक्त मदन चौहान ने विजेता, उप विजेताओं को पदक वितरित किए। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव संजीव वर्मा ने बताया कि इसमें मेजबान जिला के अलावा शिमला व बिलासपुर जिला के लगभग 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान सीनियर बाक्सिंग के फाइनल में सबसे बढ़िया मुकाबला 56 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के अक्षय व शिमला के अमन के बीच हुआ, इसमें अमन ने कांटे की टक्कर में अंकों के आधार पर अक्षय को हराकर कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जबकि 60 किलोग्राम में शिमला के मोहित ने राहुल को व 52 किलोग्राम वर्ग में शिमला के वीरेंद्र ने सरोज को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं जूनियर वर्ग के 48 किग्रा. में सोलन जिला से अर्की के अजय ने बिलासपुर के रॉकी को, 52 किलो में अर्की के सूरज ने शिमला के दिवेश को, 56 किग्रा. में शिमला के अनवर अली ने चायल मिलिट्री स्कूल के पुष्पेंद्र को, 60 किलो भार वर्ग में बिलासपुर के यशवंत ने सोलन के रवि ठाकुर को और 64 किलो में पंकज ने आशीष नेगी को हराया। वहीं सब जूनियर केटेगरी के 28 किलो ग्राम भार वर्ग में सोलन के शुयांशू ने प्रिंस को, 30 किलो में चायल मिलिट्री स्कूल के सुनील ने अर्की के पारस को, 32 किलो में सोलन के ऋतिक ने चायल के विशाल को, 34 किलोग्राम में चायल के अतुल ने अर्की के राकेश को, 36 किलो में अर्की के रोशन ने मोहन को, 38 किग्रा. में मुकुल ने आकाश को, 40 में योगेश ने मनोज को 42 किलो में चायल के दीपक ने यहीं के हरीश को और 44 किलो वर्ग में चायल के लोकेश ने सोलन के साहिल को मात देकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 46 किलो वर्ग में शिमला के साहिल ने राम नरेश को, 48 में शिमला के रजत को वाक ओवर मिला, 50 किग्रा. में बिलासपुर के अंशुल ने शिमला के हिमांशु को, 52 किलो में सोलन अर्की के कमलकांत ने शिमला के हरप्रीत को, 54 किलो में बिलासुपर के पंकज ने चायल के अरमान को, 57 किग्रा. में शिमला के विराज ने चायल के कुशाल को, 60 किलो में अर्की के युगल ने चायल के गौरव को, 69 किग्रा. में बिलासपुर के आशीष को परमेश ने और 75 किलो भार में बिलासपुर के कर्ण ने मनब्बर को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।


इस मौके पर जिला मुक्केबाजी संघ के महासचिव रविंद्र पंवर, डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष पंकज सूद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा और महासचिव कीर्ति कौशल सहित अतिथियों में मुकेश गुप्ता, जतिन साहनी, चंद्रमोहन, अजय सेठी, राज ठाकुर, सतीश छाजटा, रोहित शर्मा और सदस्य संजय भट्टी, रिपूदमन सिंह चौहान, अमित, यादवेंद्र मेहता व अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed