फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shared thoughts on the development journey of Sanawar School

Solan News: सनावर स्कूल की विकास यात्रा पर विचार किए साझा

Tue, 10 Feb 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shared thoughts on the development journey of Sanawar School
ओल्ड सनावेरियन सोसाइटी की ओर से सनावर स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्याति​थि । स्रोत स
नई दिल्ली में सनावर सक्सेस समिट का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ओल्ड सनावेरियन सोसायटी की ओर से डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में सनावर सक्सेस समिट का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित पूर्व छात्र (ओल्ड सनावेरियन) एकत्रित हुए।
कार्यक्रम में पूर्व सदस्य योजना आयोग अरुण मैरा, द ललित ग्रुप की सीईओ ज्योत्सना सूरी, पॉलिसी बाजार के संस्थापक यशिश दहिया और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यालय के हेडमास्टर हिम्मत सिंह ढिल्लों ने विद्यालय की यात्रा और उपलब्धियों पर संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कोविड-19 काल और उसके बाद के वर्षों में विद्यालय द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस संजय कुमार, सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार ने लॉरेंस स्कूल सनावर के 178 वर्षों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के पूर्व छात्र सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, परमवीर चक्र के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed