फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Seized three buses including school bus running without tax

Solan News: बिना टैक्स के चल रही स्कूली बस समेत तीन बसें कीं सीज

Wed, 28 Feb 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 28 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Seized three buses including school bus running without tax
नालागढ़ में आरटीओ द्वारा पकड़ी गई बिना टैक्स के चल रही बसें। संवाद
-इंपैक्ट-
विज्ञापन

आरटीओ ने बिना काउंटर साइन के चंडीगढ़ नंबर की बसें भी पकड़ीं
परिवहन विभाग की स्कूलों समेत अन्य निजी बसों पर कार्रवाई जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बीबीएन में परिवहन विभाग की बिना टैक्स के चल रही बसों को पकडऩे की धरपकड़ जारी है। बुधवार को भी विभाग की टीम ने तीन बसों को सीज कर दिया। इसमें एक स्कूल की बस है और दो चंडीगढ़ नंबर की है जो बिना टैक्स के चल रही थीं। विभाग ने इन तीनों बसों को सीज करके कब्जे में ले लिया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मदन लाल शर्मा के नेतृत्व में बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर नाका लगाया गया। इस दौरान टीम ने दर्जनों वाहनों की जांच की। जांच के दौरान एक स्कूल की बस बिना औपचारिकताएं पूरी करते हुए पकड़ी, वहीं दो ऐसी बसें पकड़ीं जिनके चंडीगढ़ नंबर थे। इन नंबरों की बस चलाने वाले संचालकों को विभाग की ओर से पहले हिदायत दी गई थी कि वह इसके लिए काउंटर साइन करवाएं। काउंटर साइन के लिए 3500 रुपये फीस वार्षिक के रूप में जमा करानी पड़ता है। लेकिन उसके बावजूद कई संचालक बिना काउंटर साइन के ही बसें चलवा रहे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इससे पहले भी विभाग ने कई बसें सीज की थीं।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मदन लाल शर्मा ने बताया कि बुधवार को उन्होंने तीन बसें पकड़ी हैं। जिन्हें सीज कर एचआरटीसी के वर्कशाप में खड़ा कर दिया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एक बस पहले ही उन्होंने सीज की है। जिसका अभी तक टैक्स जमा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed