{"_id":"62cf03f51c92b1344730b95a","slug":"sdm-nalagarh-orders-to-complete-demarcation-of-government-lands-given-on-lease-to-check-illegal-mining-in-bbn-solan-news-sml415070390","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रोकने के लिए लीज पर दी जमीनों की होगी निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन रोकने के लिए लीज पर दी जमीनों की होगी निशानदेही
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रशासन ने क्रशर संचालकों को लीज पर दी जमीन की निशानदेही कर पक्के पिल्लर लगाने के लिए कहा है।
एक माह में अगर क्रशर संचालक आदेशों की अवहेलना करते हैं तो खनन विभाग नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई अमल में लाएगा। हिम परिवेश संस्था के साथ हुई बैठक में एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने खनन विभाग को क्रशर संचालकों की लीज भूमि की निशानदेही करवाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने खनन, राजस्व और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि एनजीटी के निर्देशानुसार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने खनन विभाग को पुलिस और राजस्व विभाग के साथ मिलकर बीबीएन की खड्डों के साथ जुड़ने वाले अवैध रास्तों को बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खनन विभाग हर माह क्रशरों का निरीक्षण कर लीज एरिया और स्टॉक की जांच करे। जिन संचालकों ने अभी तक कैमरे नहीं लगाएं हैं, उन्हें कैमरे लगाने के आदेश जारी किए।
हिम परिवेश संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ठाकुर ने कहा कि बीबीएन में अवैध खनन चरम पर है। लोहंड, दयोली, प्लासड़ा, जोघों-बगलैहड़, महादेव खड्ड, चिकनी नदी, सरसा खड्ड पर रात के अंधेरे में मशीनों से खनन किया जा रहा है।
उन्होंने प्रशासन से पंजाब, हरियाणा की सीमावर्ती नदियों के अवैध रास्ते स्थायी तौर पर बंद करने, पट्टा क्षेत्र के साथ लगती सरकारी और गैर सरकारी भूमि पर अवैध खनन रोकने के लिए निशानदेही कर पक्के पिल्लर लगाने की मांग की।
बैठक में खंड विकास अधिकारी गौरव धीमान, डीएसपी अमित यादव, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजकुमार, खनन विभाग से सत्यदेव, राघव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह उपस्थित रहे।