फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Screw in plates and repair a lane flyover opened for traffic

Solan News: प्लेटों में पेंच और एक लेन की मरम्मत करके यातायात के लिए खोल दिया फ्लाईओवर

Wed, 28 Feb 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 28 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
मात्र औपचारिकता ही कंपनी ने की पूरी, खतरा अभी भी बरकरार
विज्ञापन

कुमारहट्टी फ्लाईओवर में कई जगह वाहनों में लगती थी अधिक जंप
कंपनी का दावा अब नहीं आएगी वाहनों को नहीं आएगी कोई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर में एक ओर पेंच और दूसरी लेन की मरम्मत के बाद आवाजाही शुरू करवा दी है। कंपनी की ओर से मात्र औपचारिकता ही पूरी की गई है। इसके चलते अभी भी कई जगह फ्लाईओवर पर जंप लगती है। इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। लेकिन फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से सिर्फ एक जगह सड़क को ठीक किया है। जबकि अन्य जगह पर जंप पहले जैसी लग रही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पुल सही करने में औपचारिकता ही की गई है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कंपनी की ओर से दावा किया गया कि अब फ्लाईओवर पर किसी भी प्रकार की दिक्कत लोगों को नहीं आएगी। लेकिन धरातल पर अभी भी फ्लाईओवर ठीक नहीं है।

गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी बाजार में जाम को खत्म करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया गया था। लेकिन यह फ्लाईओवर लगातार विवादों में आ रहा है। कभी फ्लाईओवर में सड़क धंस जाती है तो कभी प्लेंटे बाहर निकल जाती है। ऐसे में निर्माण कार्य में सवाल खड़े हो रहे हैं। जनवरी में कुमारहट्टी फ्लाईओवर की मरम्मत कार्य के लिए एक लेन बंद कर दी थी। मरम्मत कार्य में केवल लीपापोती की गई। हैरत की बात तो यह है कि हाल ही में फ्लाईओवर बना है। लेकिन अभी से मेंटेनेंस की जरूरत पड़ रही है। दूसरी ओर फ्लाईओवर की दोनों लेन चलने से अब टक्कर के मामले कम हो जाएंगे। इससे पहले एक लेन बंद होने पर कुमारहट्टी बाजार से होकर वाहन चल रहे थे। जिससे टक्कर के मामले बढ़ गए थे। क्योंकि बाजार को जाते हुए एक ही सर्विस लेन है। इससे दोनों ओर के वाहन एक ही लेन में आते हैं। उधर, कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाईओवर को ठीक कर दिया गया है। अब किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed