फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   school won in quiz compitition

Solan News: प्रश्नोत्तरी में डुमैहर स्कूल की सपना और शौर्या प्रथम

Tue, 20 Feb 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
चित्रकला में मज्याट स्कूल के रुद्रांश ने मारी बाजी
विज्ञापन

विज्ञान दिवस पर एसवीएन स्कूल में करवाई प्रतियोगिताएं
18 निजी और सरकारी स्कूलों के 65 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। विज्ञान एवं तकनीकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर द एसवीएन स्कूल बडोरघाट में प्रतियोगिताएं करवाई गईं। अर्की खंड के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान विषय पर प्रश्नोत्तरी तथा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्यवेक्षक प्रारंभिक शिक्षा अमरीश शर्मा ने किया।

उन्होंने कहा कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से इस माह सभी स्कूलों में विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कुनिहार एसवीएन स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में कुनिहार के साथ लगते 18 निजी और सरकारी विद्यालयों के 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्रेया ने पहला स्थान प्राप्त किया। ब्लू स्टार अर्की के वैभव व पीयूष दूसरे स्थान पर रहे। वहीं तीसरा स्थान अतुल व कनिष्क द एसवीएन बडोरघाटी कुनिहार के नाम रहा। सरकारी विद्यालय के बच्चों में डुमैहर स्कूल की सपना व शौर्या पहले स्थान पर रहे। जाड़ली स्कूल की मीनाक्षी व रितिका दूसरे और अर्की छात्रा स्कूल की कामना व सानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मज्याट स्कूल के रुद्रांश ने पहला स्थान प्राप्त किया। एसवीएन स्कूल की कैरवी दूसरे व जुबला स्कूल के विवेक तीसरे स्थान पर रहे। मेधावी विद्यार्थियों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed