फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   School children learned agricultural techniques at Krishi Vigyan Kendra

Solan News: कृषि विज्ञान केंद्र में स्कूली बच्चों ने सीखी कृषि तकनीक

Mon, 27 Feb 2023 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
बल्देयां, शरगांव और कुनिहार के बच्चे पहुंचे विज्ञान केंद्र में
विज्ञापन

कंडाघाट में फूल उत्पादन क्षेत्र का भी किया छात्रों ने भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। हिमाचल के स्कूलों में कृषि विषय को प्रमुख विषय के रूप में पढ़ाया जा रहा है। व्यावहारिक रूप से कृषि को सीखने और कृषि विज्ञान की कार्य प्रक्रिया को जानने के उद्देश्यों से स्कूली बच्चे कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट पहुंच रहे हैं। इस क्रम में हाल ही में जिला शिमला के बल्देयां, सिरमौर के शरगांव और जिला सोलन के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार के बच्चों ने केवीके डेढ़घराट कंडाघाट का दौरा किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्हें कृषि विज्ञान केंंद्र में फूल उत्पादन पर स्थापित क्षेत्र का भ्रमण करवाया, जिसके चलते विद्यार्थियों में उत्साह दिखा। फूल विभाग के वैज्ञानिक डॉ. राजेश ठाकुर ने फूल उत्पादन पर विद्यार्थियों को वैज्ञानिक जानकारी देने के साथ फूलों के प्रदर्शन की सही तकनीक भी विद्यार्थियों को बताई। डॉ. सीमा ठाकुर ने पौधशाला प्रबंधन पर छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कृषि पर विस्तार पूर्वक गहनता से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed