फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Savva-Badihar will be connected by ropeway, MLA included in priority: Awasthi

सवावा-बाड़ीधार को जोड़ा जाएगा रज्जू मार्ग से, विधायक प्राथमिकता में किया शामिल : अवस्थी

Fri, 16 Jun 2023 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 16 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Savva-Badihar will be connected by ropeway,
MLA included in priority: Awasthi
अर्की के बाड़ीधार मेले में लोगों काे संबो​धित करते सीपीएस संजय अवस्थी। संवाद
सोलन। अर्की उपमंडल के बाड़ीधार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। सवावा-बाड़ीधार को रज्जू मार्ग से जोड़ने का मामला विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने यह बात क्षेत्र के बाड़ीधार मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही। उन्होंने इससे पूर्व मंदिर में शीश नवाया और बाडेश्वर महादेव मंदिर में सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन


अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है और धार्मिक आस्था एवं समृद्ध संस्कृति का परिचायक है। कहा कि इस समूचे क्षेत्र को पांडव काल से जुड़ा माना जाता है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ यह समूचा क्षेत्र नयनाभिराम दृश्यावली के लिए विख्यात है। यहां पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार बाड़ीधार क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेगी। इसके लिए वृहद योजना तैयार की जाएगी। कहा कि पीपलूघाट सरयांज सड़क और पंबड़ सड़क सुधारी जाएगी। इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय निवासियों को लाभ होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सरयांज, जघून, सारमा और कुंहर सहित क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायत की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए लगभग 39.61 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इसमें से 10.87 करोड़ रुपये की राशि विभागों को उपलब्ध हो गई है। उन्होंने बाड़ीधार में लंगर भवन के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए पांच लाख रुपये और कबड्डी खेल मैदान सरयांज के लिए 1,00000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरयांज के लिए 14 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने मेल समिति बाडेश्वर को अपनी ऐच्छिक निधि से 31,000 रुपये देने की घोषणा भी की। ग्राम पंचायत प्रधान सरयांज रमेश ठाकुर ने क्षेत्र की मांगों एवं समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज के बच्चों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस के महासचिव राजेंद्र रावत, बाघल लैंड लूजर के प्रधान जगदीश ठाकुर, खंड कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, खंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, कांग्रेस युवा मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत वर्मा, ग्राम पंचायत बखालग के पूर्व प्रधान किरपाल राम, मेला समिति बाडेश्वर के प्रधान जीतराम, मंदिर समिति के सचिव यशपाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

अर्की के बाड़ीधार मेले में लोगों काे संबोधित करते सीपीएस संजय अवस्थी। संवाद

अर्की के बाड़ीधार मेले में लोगों काे संबोधित करते सीपीएस संजय अवस्थी। संवाद

अर्की के बाड़ीधार मेले में लोगों काे संबोधित करते सीपीएस संजय अवस्थी। संवाद

अर्की के बाड़ीधार मेले में लोगों काे संबोधित करते सीपीएस संजय अवस्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed