फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Save Farmland Campaign launched in Kinnaur

Solan News: किन्नौर में खेत बचाओ अभियान शुरू

Thu, 04 Jun 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने के लिए नौणी विवि की पहल
विज्ञापन

पूह विकास खंड के नाको और स्पीलो गांवों से किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर ने एक माह के विशेष अभियान का शुभारंभ किया। हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में सतत एवं जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलने वाले खेत बचाओ अभियान से विशेषज्ञ किसान और बागवानों को जागरूक किया जाएगा।

इस अभियान का पूह विकास खंड के उच्च हिमालयी गांवों नाको और स्पीलो से शुभारंभ किया गया। केवीके किन्नौर के प्रभारी एवं सह-निदेशक डॉ. प्रमोद शर्मा ने उपनिदेशक उद्यान डॉ. शमशेर सिंह तथा आत्मा परियोजना निदेशक डॉ. रमेश लाल के साथ मिलकर दो विशेष बहु-विषयक टीमों का गठन किया है। इन वैज्ञानिकों के साथ उद्यान एवं कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अधिकारी भी मुस्तैदी से फील्ड में उतर चुके हैं। अभियान किन्नौर जिले के तीनों विकास खंडों के 42 अलग-अलग स्थानों को कवर करेगा। इसके तहत प्रशिक्षण कार्यक्रमों, किसान-वैज्ञानिक संवाद, क्षेत्रीय प्रदर्शनों और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से किसानों तक सीधी वैज्ञानिक सिफारिशें पहुंचाई जाएंगी। इसमें रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक और प्राकृतिक खेती, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन तथा पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों के लाभों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed