{"_id":"6a96cd9a9c8d9781fb03645d","slug":"saryanj-wins-in-kho-kho-dhundan-wins-in-badminton-solan-news-c-176-1-ssml1041-177867-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खो-खो में सरयांज, बैडमिंटन में धुंदन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खो-खो में सरयांज, बैडमिंटन में धुंदन विजेता
विज्ञापन
भूमती में तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
अर्की खंड के 22 स्कूलों के 334 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमती में तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में जोन के 22 विद्यालयों के 334 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमें अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अर्की खंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
समापन समारोह में अर्की के तहसीलदार विपिन वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया। अंडर-19 जोन अर्की के प्रभारी मोहिंदर राठौर ने प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
वॉलीबाल में गनागुघाट ने पहला और रामानुज नवगांव ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में मांगल विजेता और मेजबान भूमती उपविजेता रहा। खो-खो में सरयांज ने पहला और एनपीएस धुंदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में धुंदन की टीम विजेता और बलेरा की टीम उपविजेता रही। मार्च पास्ट में धुंदन प्रथम और भूमती द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
मुख्यातिथि विपिन वर्मा ने कहा कि खेलों से अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। खेलों में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी है। उन्होंने जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।