फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sarpanch's challan on name plate and hooter

नाम पट्टिका और हूटर लगाने पर सरपंच का चालान

Mon, 28 Dec 2020 07:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। नयना देवी से कैथल (हरियाणा) जा रहे एक व्यक्ति को गाड़ी पर हूटर और सरपंच की पट्टिका लगाना भारी पड़ गया। पुलिस ने नियमों का पालन न करने पर चालक को करीब ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ-साथ हूटर तथा पट्टिका को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एचआर नंबर की गाड़ी स्वारघाट की तरफ से पिंजौर की जा रही थी। यातायात पुलिस ने ट्रक यूनियन के पास एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जब गाड़ी रुकी तो उसमें सरपंच लिखी पट्टिका और दो हूटर लगे थे। इस पर पुलिस ने उसका ढाई हजार रुपये का चालान काट दिया। इसके अलावा हूटर और पट्टिका को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि चालक पिता की गाड़ी लेकर नयना देवी दर्शन के लिए आया था।
विज्ञापन

चालक की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र शमशेर सिंह कैथल हरियाणा के रूप में हुई है। एएसआई रमेश शर्मा ने बताया कि हिमाचल में हूटर और किसी प्रकार की नाम की पट्टिका लगाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed