फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sant Nirankari Mission's Children's Conference in Barotiwala from 29th

Solan News: बरोटीवाला में संत निरंकारी मिशन का बाल समागम 29 से

Fri, 29 May 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। संत निरंकारी मिशन बरोटीवाला शाखा की ओर से 29 से 31 मई तक बाल समागम का आयोजन किया जाएगा। बद्दी के सनसिटी मार्ग स्थित निमंत्रण पैलेस में आयोजित होने वाले इस समागम को लेकर स्थानीय निरंकारी संगत और बच्चों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

निरंकारी मिशन के क्षेत्रीय प्रभारी विवेक कालिया ने बताया कि समागम प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। समागम की अध्यक्षता पंजाब के अमृतसर से आने वाले भाई साहब परमजीत मोमन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बाल समागम में 27 शाखाओं से सैकड़ों बच्चे भाग लेंगे। बच्चे कविताओं, गीतों, भाषणों और लघु नाटकों के माध्यम से समाज को आपसी प्रेम, भाईचारा, बड़ों के सम्मान और मानवीय मूल्यों का संदेश देंगे। संत निरंकारी मंडल की बरोटीवाला शाखा ने शहरवासियों से इस आध्यात्मिक समागम में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed