फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sandeep and Kalpana Dhiman received the title of Best Volunteer

Solan News: संदीप और कल्पना धीमान को मिला बेस्ट स्वयंसेवी का खिताब

Fri, 10 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sandeep and Kalpana Dhiman received the title of Best Volunteer
मित्तियां स्कूल में श्रेष्ठ स्वयंसेवियों को पुरस्कृत करते हुए मुख्यातिथि एवं स्टाफस्रोत: स्कूल
मित्तियां स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मित्तियां में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल पुलिस से सेवानिवृत्त सहायक निरीक्षक रघुवीर सिंह ठाकुर शामिल हुए। मुख्यातिथि ने संदीप और कल्पना धीमान को बेस्ट स्वयंसेवी के खिताब से नवाजा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी नरेश चंद ने सात दिवसीय कैंप की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 32 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ चार अक्तूबर को पंचायत प्रधान गुरदीप सिंह ने किया गया था। समापन कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत, राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत, हिमाचली नाटी एवं गिद्दे की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को सात दिवसीय शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीत सिंह, दुर्गा मंदिर कमेटी प्रधान दुर्गा दास, सचिव तेजपाल, मोनिका शुक्ला, रंगीला राम, नीतू भारद्वाज , बलवीर ठाकुर,जसविंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, धीरज कुमार, जगदीश चंद, राम गोपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed