फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rudra Academy, Bhim Tal and Saini Majra team made it to the semi-finals in Kabaddi

Solan News: कबड्डी में रूद्रा अकादमी, भीम ताल व सैणीमाजरा की टीम ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

Mon, 21 Apr 2025 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
बनलगी में दो दिवसीय माता मंगला मेला शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला(सोलन)। दून के दाड़वा पंचायत के बनलगी में दो दिवसीय माता मंगला मेला शुरू हो गया। मेला का शुभारंभ बीडीसी अध्यक्ष जमना देवी ने किया। जमना देवी ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर है। लोगों को मेले में एक दूसरे को जानने व मिलने का अवसर मिलता है। मंदिर कमेटी के प्रधान मनीराम ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद लोगों ने माता के दर्शन किए। मेले के दौरान कमेटी की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को अंडर-55 कबड्डी की टीमों के मैच हुए। इसमें सेमीफाइनल में रुद्रा अकादमी, सैणी माजरा व भीम ताल की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार को मेले का समापन होगा। दून के विधायक राम कुमार चौधरी मेले का समापन करेंगे। कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली टीमों को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को अलखदाता पीर की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान प्रदीप ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed