फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   RTO Solan cracks down against tourist buses running without permits on Kalka-Shimla NH

बिना परमिट दौड़ रही छह टूरिस्ट बसों से वसूला 40 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 17 Jul 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर बिना परमिट दौड़ रही टूरिस्ट बसों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात सोलन में दोहरी दीवार के समीप नाका लगाकर छह टूरिस्ट बसों पर नकेल कसी।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में विभाग ने छह बसों के मालिकों पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की है। 30 जुलाई तक जिले में यह मुहिम जारी रहेगी। इस विशेष अभियान में नियमों की अवहेलना करने वाली बसों और निजी गाड़ियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी समेत टीम ने शुक्रवार देर रात दोहरी दीवार के समीप नाका लगाया। इस दौरान टूरिस्ट बसों सहित अन्य बसों के दस्तावेज जांचे गए। इस बीच शिमला से दिल्ली जा रही छह टूरिस्ट बसेें ऐसी मिलीं जो बिना परमिट हिमाचल की सड़कों पर दौड़ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास किसी भी सवारी का भी ब्योरा तक नहीं था। हैरत की बात तो यह है कि इन बसों में कई जगहों से सवारियां बैठाई गई थी। इस कारण सरकारी और अन्य निजी बसों को सवारियां नहीं मिल रही थी। इससे सरकारी राजस्व को चूना लग रहा था।

यह देखते हुए आरटीओ सोलन नरेंद्र चौहान समेत देवेंद्र नेगी, देवेंद्र अत्रि, कृष्ण चंद, राजेंद्र और नरेंद्र शांडिल की टीम ने शिकंजा कसा। आरटीओ सोलन नरेंद्र चौहान ने बताया कि छह टूरिस्ट बसों के परमिट नहीं होने पर की गई कार्रवाई के दौरान 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला। आगे भी यह मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed