फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rohdu Jana Meri Aamiya The parents danced

Solan News: रोहडू जाणा मेरी आमिए पर नचाए अभिभावक

Sat, 04 Jan 2025 02:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बारोवालिया ने मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक पंजेहरा स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बच्चों की विभिन्न संस्कृति गतिविधियों से सरोवर रहा। इसमें पढ़ाई और खेलकूद में अव्वल रहने वालों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्यातिथि लोकायुक्त हिमाचल प्रदेश न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बारोवालिया रहे। विशेष अतिथि के रूप में आदित्य आहूजा, प्रधानाचार्य सुरेंद्र रघुवंशी, पालमो नेगी ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता आहूजा ने विद्यालय के वार्षिक रिपोर्ट में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, विकासात्मक ओर खेल संबंधित उपलब्धियां गिनवाईं।
बच्चों की ओर से सुंदर सरस्वती वंदना, स्वागत गान, देश भक्ति गीत जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा और भारत देश है मेरा, इतिहास का आईना, तेरी मिट्टी में मिल जावां, गांधी जी का चौथा बंदर लघु नाटिका, डोगरी जागरण, कांगड़ा का झमाकडा, हरियाणवी लोकगीत, रोहडू जाणा मेरी आमिए नाटी और अंत में पंजाबी भंगड़ा कर दर्शकों का दिल सरोवर कर दिया।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति बारोवालिया ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प आत्मविश्वास और अनुशासित होकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सदन पाल अपने कार्यकारिणी सदस्य व पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह,अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
ये सम्मानित
शिक्षा के क्षेत्र में छठी कक्षा मन्नत, सातवीं से सलोनी, आठवीं से रूहानी और कोमल सैनी, नवीं से नीतीश, दसवीं से अमित, 11वीं से ख्वाहिश और 12वीं से इशिता शर्मा को प्रथम पुरस्कार मिला। इसी तरह मनप्रीत कौर, दीक्षा, हरप्रीत कौर, हनी व शिवानी, सौरभ, तान्या और माधवी व हरप्रीत को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed