फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Road collapses in Dharampur, truck overturns

धर्मपुर में सड़क धंसी, ट्रक पलटा

Tue, 24 Aug 2021 07:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर-सुबाथू मार्ग पर मोहन बावड़ी के समीप सड़क धंसने से ट्रक पलट गया। यह ट्रक बजरी लेकर जा रहा था और अचानक सड़क धंस गई। गनीमत यह रही कि कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। वहीं ट्रक चालक भी सुरक्षित है।
विज्ञापन

एक बड़ा हादसा होते हुए भी टला है। मामला मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजेे पेश आया। जब फोरलेन निर्माता कंपनी का ट्रक मिक्सिंग प्लांट के लिए बजरी लेकर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही ट्रक मोहन बावड़ी के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही गाड़ी को पास देने के लिए चालक कच्चे रोड में ट्रक को ले गया।
विज्ञापन

इससे वहां पर सड़क धंसने से ट्रक लगभग पांच फुट नीचे चला गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत चालक को ट्रक से निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। साथ ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया गया। हादसा सड़क धंसने के कारण हुआ। चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed