फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   road accident jabli nh

जाबली में एनएच पर हादसा, गाड़ियों के टकराने से चार घायल

Mon, 16 Dec 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर कॉस्मो फैक्ट्री जाबली के समीप दो गाड़ियों की आपसी टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एच पर कॉस्मो फैक्ट्री के समीप मारुति वैन जो जाबली से एचपीएल फैक्ट्री के लिए जा रही थी, वहीं चंडीगढ़ से सोलन की तरफ आ रही एक अन्य गाड़ी आपस में टकरा गई। इसमें सवार लोगों को चोटें हैं।
विज्ञापन

इसमें घायलों की पहचान मारुति वैन चालक रमेश दत्त पुत्र कन्हैया लाल, बबली पत्नी रमेश दत्त निवासी गांव लशां डाकखाना जाबली, सोमा देवी पत्नी गणेश दत्त निवासी गांव गाही, सपना देवी निवासी गांव कोट डाकखाना जाबली तहसील कसौली के रूप में की है। इन्हें ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया है जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परवाणू थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि घायलों को हल्की चोटें आई थीं। इन्हें ईएसआई अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed