फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rijul Pal of Kunihar proved her talent at the national level.

Solan News: कुनिहार की रिजुल पाल ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया प्रतिभा का लोहा

Fri, 15 May 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला प्रशंसा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। द एसवीएन स्कूल की छात्रा रिजुल पाल ने राष्ट्रीय स्तर पर प्ररेणा कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। रिजुल को राष्ट्रीय प्रेरणा कार्यक्रम में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से स्कूल और क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

रिजुल पाल ने सबसे पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद उन्होंने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय प्रेरणा कार्यक्रम में भाग लिया। वहां देशभर के चयनित विद्यार्थियों के बीच रिजुल ने अपने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा से विशेष पहचान बनाई। इस बड़ी सफलता पर विद्यालय में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जहां रिजुल को प्रधानमंत्री की ओर से भेजा गया प्रशंसा पत्र औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। विद्यालय के निदेशक लूपिन गर्ग ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और ऐसे सम्मान से अन्य विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed