फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Revelation The RLA clerk had also created a fake ID for the SDM of Solan police are investigating

खुलासा: आरएलए के क्लर्क ने एसडीएम सोलन की भी बना दी थी फर्जी आईडी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 01 Feb 2026 11:20 AM IST
अंकेश डोगरा सोमदत्त शर्मा, सोलन।
सोमदत्त शर्मा, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Feb 2026 11:20 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के आरएलए सोलन में जिस क्लर्क पर ट्रकों के फर्जी पंजीकरण के आरोप लग रहे हैं, उसने एसडीएम सोलन की भी फर्जी आईडी तैयार कर दी थी। इसके बाद एसडीएम ने जांच करने को कहा है, ताकि यह पता चलेगा कि इस फर्जी आईडी से कितने वाहनों का पंजीकरण हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Revelation The RLA clerk had also created a fake ID for the SDM of Solan police are investigating
आरएलए सोलन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पंजीकरण और लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) सोलन में सामने आए वाहन रजिस्ट्रेशन फर्जीवाड़े की जांच में एक और नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि जिस क्लर्क पर ट्रकों के फर्जी पंजीकरण के आरोप लग रहे हैं, उसने एसडीएम सोलन की भी फर्जी आईडी तैयार कर दी थी। 

विज्ञापन


हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि इस आईडी से किसी वाहन का पंजीकरण हुआ है या नहीं। सूत्रों के मुताबिक एसडीएम की फर्जी आईडी से शातिर बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े को अंजाम देने की फिराक में थे। इसकी सहायता से बाहरी राज्यों के वाहनों को बिना किसी सत्यापन के पंजीकृत करने का धंधा चलाया जाना था।
विज्ञापन


आरएलए में कुछ दिन पहले बिना किसी सत्यापन के फर्जी तरीके से वाहन पंजीकृत किए जाने का मामला सामने आने के बाद एसडीएम सोलन ने अपने स्तर पर भी जांच शुरू की थी, जिसमें पता चला कि क्लर्क ने फर्जीवाड़े के लिए उनके नाम की भी फर्जी लॉगिन आईडी तैयार की थी। इसके बाद एसडीएम ने जांच करने को कहा है, ताकि यह पता चलेगा कि इस फर्जी आईडी से कितने वाहनों का पंजीकरण हुआ है। क्लर्क ने अपने नाम से भी दो आईडी  बनाई थी, इसका खुलासा पहले ही हो चुका है। पुलिस भी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed