{"_id":"67caf137f0bc4303c8076706","slug":"responsibility-of-maintenance-of-toilets-handed-over-in-baddi-tehsil-office-solan-news-c-176-1-ssml1040-139205-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी तहसील कार्यालय में शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदरी सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी तहसील कार्यालय में शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदरी सौंपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी तहसील कार्यालय में शौचालय बदहाली की हालत में हैं। लेकिन अब तहसील खोखा होल्डर इसकी साफ-सफाई का ध्यान रखेगा। वर्धमान ग्रुप ऑफ कंपनी बद्दी ने इस शौचालय का निर्माण सीएसआर योजना के तहत 10 लाख से ज्यादा राशि खर्च कर करवाया था। इसका निर्माण बडे शहरों की तर्ज पर उच्च कोटी की निर्माण सामग्री से किया गया था। लेकिन तहसील प्रशासन व उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय प्रशासन की अनदेखी से इस शौचालय में गंदगी फैली हुई है। तहसील परिसर में बने इस शौचालय की दयनीय स्थिति को देखते हुए मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय में स्थापित खोखा होल्डरों से आग्रह किया कि वह शौचालय की देखरेख करें ताकि यहां आने वाले लोगों को इसका फायदा मिले। उनकी देखरेख में कमेटी का गठन किया गया जिसमें मरम्मत प्रभारी की जिम्मेदारी चमन लाल व कुलभूषण को सौंपी गई।