फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Resolution passed on road, security and electricity problems in Himuda Colony

Solan News: हिमुडा कॉलोनी में सड़क, सुरक्षा और बिजली की समस्या पर प्रस्ताव पारित

Thu, 12 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Resolution passed on road, security and electricity problems in Himuda Colony
बरोटीवाला में हिमुडा आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी हिमुडा के अधिकारियों के साथ अगले वर्ष की डेवेलपमें - फोटो : अमर उजाला/संवाद
रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन ने हिमुडा अधिकारियों के साथ की बैठक,समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला के मधाला टाउनशिप में बुनियादी सुविधाओं के अभाव और सुरक्षा व्यवस्था में खामियों को लेकर रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। नए साल के हिमुडा प्लान को लेकर अधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक में एसोसिएशन ने साफ कर दिया कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो निवासी चुप नहीं बैठेंगे। बैठक में कॉलोनी की जर्जर सड़कों की मरम्मत और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया। मंदिर, सेंट्रल ग्रीन पार्क, बी 128 डीडीआर चौक और लोअर डी ब्लॉक चौक पर हाईटेक सोलर लाइट लगाने की मांग उठी। बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष हरिचंद चौधरी ने कहा कि कॉलोनी के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। उन्होंने इन कैमरों को चालू करने और हाई पावर वाले कैमरे लगाने की मांग की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कॉलोनी की चहारदीवारी को तार से सुरक्षित की जाए। कई स्थानों पर सीवरेज लाइनें ब्लॉक होने से पानी की समस्या बनी हुई है। मुख्य सलाहकार राजेंद्र राणा ने एक गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से खड़े ट्रक जाम का कारण बन रहे हैं। हालांकि हिमुडा के सीईओ ने निरीक्षण के दौरान इन्हें हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसके अलावा, ब्लॉक पड़ी सीवरेज लाइनों से उठती दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बैठक में मौजूद हिमुडा के सहायक अभियंता संदीप कुमार ने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन की इन जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। इस माैके पर जेई नीरज, योगेंद्र पंवार, पवन चंदेल, रमन बंसल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed