फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Repair the mithya road in kumarhatti

कुमारहटटी-मीतियां सड़क की रिपेयर करवाए सरकार

Wed, 05 Oct 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 05 Oct 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Repair the mithya road in kumarhatti
नालागढ़ उपमंडल की चार पंचायतों के ग्रामीणों ने कुमारहटटी-मीतियां की सड़क की रिपेयर न करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। - फोटो : demo pic

नालागढ़ उपमंडल की चार पंचायतों के ग्रामीणों ने कुमारहटटी-मीतियां की सड़क की रिपेयर न करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। लोगों ने फैसला लिया है कि अब इस मामले को जिला प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। लोगों ने कहा कि लोनिवि से कई बार सड़क की रिपेयर करने की मांग की गई लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि उपमंडल के निचले स्तर के अधिकारियों से लेकर अधिशाषी अभियंता तक सड़क रिपेयर करने को शिकायत की गई। इसके बावजूद रिपेयर नहीं की  जा रही। इस सड़क मार्ग पर दुर्गा माता का भव्य मंदिर भी है। इस मंदिर में हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इन्हें सड़क की खस्ता हालत के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत मीतियां, रतवाडी, पोले दा खाला और कंवडी के ग्रामीण नानकचंद शांडिल, प्रकाश चंद, तेजपाल, राम पाल, सोहन लाल तथा निकू राम ने कहा कि 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बरसात के बाद भी रिपेयर नहीं किया जा रहा है। खस्ता हालत के कारण मरीजों और कृषि उत्पादों को इस मार्ग से ले जाने से नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान सुनीता धीमान, प्रधान राम आसरा, प्रधान मनजीत, प्रधान नेहा कुमारी और बीडीसी सदस्य मीना देवी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग काफी समय से इस सड़क की सुध नहीं ले रहा है। अधिकारियों की इस अनदेखी को लेकर शिकायतपत्र जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष भी यह मामला उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed