फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Relief: Insurance money credited to the accounts of 519 customers of Baghat Bank

राहत : बघाट बैंक के 519 ग्राहकों के खातों में आया बीमा का पैसा

Sun, 04 Jan 2026 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख रुपये तक बीमा कंपनी ने खातों में डाले इंश्योरेंस के पैसे
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले बैंक में लग गई थी कैपिंग, अब मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बघाट बैंक मामले में ग्राहकों के लिए लंबे समय बाद राहत की खबर आई है। जहां बैंक के ग्राहकों को अपना पैसा डूबता नजर आ रहा था, वहीं अब ग्राहकों को पैसा मिलना शुरू हो गया है। इसमें बैंक के 519 ग्राहकों के खाते में बीमा कंपनी ने बीमा के पैसे डाल दिए हैं। ग्राहकों के खाते में पांच लाख रुपये तक बीमा कंपनी ने डाले हैं। ऐसे में यह उन ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है, जिनके खाते में पांच लाख रुपये तक की राशि थी। बैंक में करीब 2,100 ग्राहकों ने बीमा के फार्म भरे हैं। जिन्हें अब चरणबद्ध तरीके से पैसों मिलेगा। गौरतलब है कि बैंक में खाता खुलवाते समय हर ग्राहक का पांच लाख रुपये तक का बीमा हुआ था। इसमें यदि किसी कारणवश बैंक में कोई दिक्कत आती है तो बीमा कंपनी से पैसे भरने थे। इसके तहत बैंक में कैपिंग लगने के बाद बैंक प्रबंधकों ने बीमा के फार्म ग्राहकों से भरवाने शुरू कर दिए थे। वहीं अब ग्राहक के खाते में जितने पैसे थे, उतने उसके दूसरे बैंक के अकाउंट में बीमा कंपनी ने डाल दिए हैं। हालांकि यह राशि पांच लाख रुपये तक डाली गई, जिनके खातों में पांच लाख रुपये से अधिक राशि है, उन्हें केवल पांच लाख रुपये ही मिले हैं। वहीं जिनके खातों में कम राशि थी, उन्हें भी खाते में राशि के अनुसार ही पैसे डाले हैं। बघाट बैंक में 8 अक्तूबर को कैपिंग लग गई थी, जिसके बाद ग्राहकों को केवल छह माह तक 10 हजार रुपये निकालने की अनुमति है। ऐसे में ग्राहकों को अपने पैसों की चिंता सताने लगी थी। वहीं अब ग्राहकों के खातों में पैसा आना शुरू हो गया है।

कोट
बैंक के 519 ग्राहकों के खातों में बीमा का पैसा आ गया है। हालांकि यह पैसा फिलहाल ग्राहकों को राहत देने के लिए डाला गया है। यदि बैंक की कैपिंग हट जाती है तो उनके खातों में पड़ा हुआ पैसा दोबारा से बीमा कंपनी में चला जाएगा। ग्राहकों को डरने की जरूरत नहीं है। बैंक रिकवरी कर रहा है।
विज्ञापन

राजकुमार कश्यप,प्रबंध निदेशक,बघाट बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed