फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Release of Kameshwar Sharma's trilingual collection of sayings

Solan News: कामेश्वर शर्मा की त्रिभाषा सूक्ति-संग्रह पुस्तक का विमोचन

Mon, 23 Feb 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Release of Kameshwar Sharma's trilingual collection of sayings
भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा कामेश्वर शर्मा की पुस्तक द क्वेस्ट फॉर विजडम –
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। उपमंडल के अर्की क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के बंबेली गांव निवासी संस्कृत शिक्षक कामेश्वर शर्मा की त्रिभाषा सूक्ति-संग्रह पुस्तक द क्वेस्ट फॉर विजडम प्रज्ञाया: अन्वेषणम् के द्वितीय संस्करण का भारतीय नौसेना प्रमुख ने विमोचन किया। इस अवसर पर पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष गरिमा प्राप्त हुई। संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी तीन भाषाओं में प्रकाशित इस पुस्तक में संस्कृत की चयनित सूक्तियां दी गई हैं, जिनका सरल हिंदी और अंग्रेज़ी में अर्थ भी प्रस्तुत किया गया है। ये सूक्तियां संस्कृत के विभिन्न प्राचीन ग्रंथों से संकलित की गई हैं, जो जीवन में सकारात्मक चिंतन और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने का एक प्रयास हैं। कामेश्वर शर्मा पिछले 15 वर्षों से रक्षा मंत्रालय के सैनिक स्कूल रीवा में संस्कृत शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे राष्ट्रीय कैडेट कोर में प्रथम अधिकारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूर्व में नौसेना के वरिष्ठ कमांड अधिकारी द्वारा प्रशंसा-पत्र से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed