फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rehearsal conducted for machinery in Lok Sabha elections

Solan News: लोकसभा चुनावों में मशीनरी को लेकर करवाई रिहर्सल

Sat, 23 Mar 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 23 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को दी गई ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी
विज्ञापन

केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली के हाल में करवाया अभ्यास
चुनाव आयोग के विभिन्न एप के बारे में भी करवाया गया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। लोकसभा चुनाव को लेकर कर्मचारियों का अभ्यास सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान आधुनिक मशीनों की जानकारी कर्मचारियों को दी जा रही है ताकि सही प्रकार से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो सके। पहले अभ्यास को केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली के हाल में करवाई गई। इस दौरान केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से दी गई गाइड लाइन के बारे में कर्मचारियों को बताया गया। साथ ही ईवीएम और वीवीपैट के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के बारे में भी कहा गया ताकि प्रदेश में मतदान को बढ़ाया जा सके। वहीं लोगों को भी मतदान के लिए आगे आने के लिए आग्रह किया जा रहा है।

शनिवार को आधुनिक चुनाव मशीनरी के लिए कसौली तहसील के तहत आने वाले प्रत्येक विभाग के कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। इस दौरान चुनाव कानूनगो ललित कुमार की अगुवाई में रिहर्सल हुई। उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से बनाए गए नए एप के बारे में विस्तार से समझाया। वहीं डेमो देकर भी एप का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि इस एप को स्मार्ट मोबाइल फोन और कंप्यूटर पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं इसी एक के माध्यम से कर्मचारी का डाटा फीड करना है। यह डाटा सेव होते ही चुनाव आयोग में पास पहुंचेगा। उस मौके पर स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, सीडीपीओ, छावनी कर्मचारी, जल शक्ति विभाग, आबकारी व कराधान विभाग समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed