फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Regular quantity of water supplied to city from Ashvani and Giri, rashioning continues in Solan city

अश्वनी और गिरि योजनाओं से पूरा मिला पानी लेकिन राशनिंग जारी

Thu, 14 Apr 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। अश्वनी योजना से लिफ्टिंग शुरू होने के बाद भी नगर निगम ने शहर में पानी की राशनिंग को खत्म नहीं किया। मंगलवार को भी शहर में नए शैड्यूल के अनुसार 15 मिनट पानी कम दिया गया जबकि अश्वनी और गिरि योजना से रिकॉर्ड एक करोड़ पांच लाख लीटर पानी शहर में पहुंचा।
अश्वनी योजना से 20 लाख जबकि गिरि से 85 लाख लीटर पानी लिफ्ट किया गया। काफी दिनों बाद शहर में इतना पानी आया। इससे पहले 90 से 95 लाख लीटर पानी ही शहर में पहुंचता था। अब अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि अभी अश्वनी योजना को सही ढंग से शुरू होने देंगे। उसके बाद ही लोगों को पुराने शेड्यूल के अनुसार पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के जेई विनोद पाल का कहना है कि फिलहाल शहरवासियों को नए शेड्यूल के अनुसार 15 मिनट कम पानी दिया जाएगा। अश्वनी योजना से सुचारु सप्लाई आने के बाद राशनिंग खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 27 मार्च को अश्वनी पेयजल योजना में झागयुक्त पानी आने से योजना से लिफ्टिंग रोक दी गई थी। उस दौरान नगर निगम ने शहर के लिए पानी की राशनिंग शुरू कर दी थी। शेड्यूल के अनुसार 15 मिनट पानी देने का समय कम कर दिया था।
अश्वनी योजना तो शुरू कर दी गई लेकिन राशनिंग खत्म नहीं की गई। पिछले 15 दिनों से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा था। ऐसे में अश्वनी योजना के शुरू होने से लोगों को यह उम्मीद थी कि उन्हें बुधवार से पर्याप्त पानी मिलेगा। हालांकि राशनिंग खत्म न होने से लोगों को निराश होना पड़ा है।
पुणे से मंगलवार को आई थी निगेटिव रिपोर्ट
मंगलवार को एनआईवी पुणे से पानी अश्वनी योजना से भरे सैंपलों की रिपोर्ट विभाग के पास आ गई है और पानी में कोई वायरस नहीं पाया गया। इसके बाद जलशक्ति विभाग ने रात करीब आठ बजे से पानी की लिफ्टिंग शुरू की और पहले दिन 20 लाख लीटर पानी लिफ्ट किया।
उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ई. रविकांत शर्मा ने बताया कि लोगों को पानी की किल्लत न हो, इसके लिए लगातार मोनीटरिंग की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद अश्वनी योजना से पानी की लिफ्टिंग शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि वीरवार को पानी की लिफ्टिंग 30 लाख लीटर तक पहुंच जाएगी।

जल शक्ति विभाग ने स्कीम में की सफाई
जल शक्ति विभाग ने अश्वनी योजना के बंद होने का फायदा उठाकर योजना में साफ-सफाई कर दी है। अगर योजना बंद न होती तो विभाग को साफ-सफाई करवाने के लिए योजना को मजबूरन बंद करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed