फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Redu Jandori Marg will be built with Rs 5.86 crore, work started

Solan News: 5.86 करोड़ से बनेगा रेडू जंडोरी मार्ग, काम शुरू

Sat, 03 Aug 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 03 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Redu Jandori Marg will be built with Rs 5.86 crore, work started
नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा रेडू जंडोंरी मार्ग का भूमि पूजन के बाद काम शुरू कराते हुए। संवाद
आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। रेडू-झिड़ीवाल-आदुवाल-जंडोरी संपर्क मार्ग का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस मार्ग पर 5.86 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शनिवार को नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने शुभारंभ किया। इस मार्ग से आधा दर्जन गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में लाभ मिलेगा।
इस मौके पर विधायक ने बताया कि इस मार्ग के बनने से रेडू, झिड़ीवाल, आदुवाल व जंडोरी गांव के लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी। यहां के लोगों की यह लंबित मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। इस मार्ग को सीमेंट ट्रीटबेस से बनाया जाएगा। पहले इसे रेत बजरी व सीमेंट से तैयार कर इसके ऊपर जाली और तारकोल बिछाई जाएगी। निर्माण होने के पांच साल तक ठेकेदार इसकी देखरेख करेगा और एक साल के भीतर इसे तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता को लेकर कोई भी समझौता नहीं होगा। भटोली पुल के टेंडर लगा दिए गए हैं। 30 अगस्त को इसके टेंडर खुलेंगे। उन्होंने बताया कि बरुणा से प्लाई व पंजेहरा से पल्ली होते हुए रेतड़ मार्ग का भी कार्य शुरू कर दिया गया है। यह दोनों मार्ग भी एक साल के भीतर तैयार कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर उप प्रधान चौधरी मंगल सिंह, प्रधान राज कुमारी, पूर्व बीडीसी चौधरी सूरत राम, ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान चौधरी विद्यारत्न पूर्व जिप सदस्य चौधरी उजागर सिंह, पूर्व प्रधान हकीम दीन समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed