फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ravindra got first position in 12km cross country merathon in Dharampur

12 किमी की दौड़ में रविंद्र ने हासिल किया पहला स्थान

Sun, 26 Dec 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ravindra got first position in 12km cross country merathon in Dharampur
धर्मपुर में 11वीं वार्षिक क्रोस कंट्री दौड़ प्रतियेगिता में भागती महिला खिलाड़ी। संवाद - फोटो : SOLAN
धर्मपुर(सोलन)। स्टार गोजूरियु कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 11वीं वार्षिक क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता एपीएस डगशाई के खेल मैदान से शुरू हुई। प्रतियोगिता में राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन चेयरमैन राजकुमार सिंगला ने की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरियाणा समेत हिमाचल के सोलन, शिमला, सिरमौर व किनौर जिला के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को 10 वर्गों में बांटा गया। पहले वर्ग में दो किमी की दौड़ ब्वॉयज के लिए रखी गई। इसमें युवराज ने प्रथम व हर्षित ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी वर्ग में दो किमी लड़कियों की दौड़ में भारती प्रथम व इशा ठाकुर दूसरे स्थान पर रहीं। दूसरे वर्ग में तीन किमी ब्वॉयज में जशन प्रथम व सियाल द्वितीय जबकि महिला वर्ग में रिया प्रथम व काव्या स्थान स्थान पर रही। तीसरे वर्ग में चार किमी वर्ग में ब्वॉयज वर्ग में ध्रुव प्रथम व तरुण दूसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में निधि प्रथम व प्रियंका दूसरे स्थान पर रहीं। चौथे वर्ग में में छह किमी दौड़ में वीभु प्रथम व साक्षी राणा दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें वर्ग में आठ किमी की दौड़ में लड़कों के वर्ग में निशांत प्रथम व सूरज दूसरे स्थान रहे। छठे वर्ग में 12 किमी की दौड़ में रविंद्र प्रथम व यशवंत दूसरे स्थान पर रहे। सातवें वर्ग में सौ मीटर की दौड़ में महिला वर्ग में सुमन देवी प्रथम व रितिका ठाकुर दूसरे स्थान पर रहीं।

पुरुष वर्ग में संजय ठाकुर प्रथम व रोहित जिंटा दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 69 वर्षीय तारादेवी ने सौ मीटर महिला वर्ग दौड़ में भाग लेकर सभी को खेलों के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नितांत कुमार, महेंद्र ठाकुर, रोहित जिंटा, धर्मपाल, रामभज, हितेंद्र, रितिका, वैशाली, राहुल, सिमरन, राघना, पीयूष सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed