फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rath Yatra reached Darlaghat with the messages of Satya Sai Baba, devotees welcomed it.Rath Yatra reached Darlaghat with the messages of Satya Sai Baba, devotees welcomed it.

Solan News: सत्य साईं बाबा के संदेशों के साथ दाड़लाघाट पहुंची रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

Sat, 18 Apr 2026 02:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rath Yatra reached Darlaghat with the messages of Satya Sai Baba, devotees welcomed it.Rath Yatra reached Darlaghat with the messages of Satya Sai Baba, devotees welcomed it.
दाड़लाघाट में दिव्य रथ यात्रा के स्वागत के दौरान आरती उतारते श्रद्धालु व उपस्थित साईं भक्त।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा की पावन स्मृतियों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने वाली प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा का दाड़लाघाट पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। क्षेत्र में पहुंचने पर भक्तों ने जयकारों के बीच पुष्प वर्षा कर रथ का अभिनंदन किया। इस दौरान ईश्वररम्मा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरेश ठाकुर सहित अध्यापकों ने विधि-विधान से आरती उतारकर रथ का स्वागत किया। विद्यालय परिसर में विशेष स्वागत समारोह का आयोजन भी किया गया, जहां चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने रथ की आरती उतारकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर रथ के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य श्री सत्य साईं बाबा के सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने रथ का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य स्टेट प्रेजिडेंट प्रो. योगेंद्र वर्मा, सुरेश ठाकुर, प्रधानाचार्य कांता ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दाड़लाघाट में दिव्य रथ यात्रा के स्वागत के दौरान आरती उतारते श्रद्धालु व उपस्थित साईं भक्त।

दाड़लाघाट में दिव्य रथ यात्रा के स्वागत के दौरान आरती उतारते श्रद्धालु व उपस्थित साईं भक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed