फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rampur depot of the corporation will run additional buses before and after Diwali

Solan News: दिवाली से पहले और बाद में अतिरिक्त बसें चलाएगा निगम का रामपुर डिपो

Fri, 17 Oct 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
त्योहार के चलते शिमला के लिए दो विशेष बसें लगाई, दिवाली वाले दिन 3 बजे तक ही चलेंगी निगम की बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिवाली को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने कमर कस ली है। निगम का रामपुर डिपो दिवाली पहले घर को जाने वाले लोगों और दिवाली के बाद कामकाज पर लौटने वाले लोगों के लिए मांग पर अतिरिक्त बसें चलाएगा। इन दिनों शिमला, चंडीगढ़, दिल्ली के लिए जाने और वहां से आने वालों की संख्या अधिक रहती है। दिवाली से पहले एसजेवीएन की झाकड़ी, रामपुर और लूहरी परियोजनाओं में काम करने वाले बाहरी राज्य के लोगों समेत नेपाल मूल के मजदूर अपने घरों का रुख कर रहे हैं। इसे देखते हुए रामपुर डिपो ने शिमला तक दो अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। शिमला से रामपुर, आनी और निरमंड उपमंडल के लोगों को अतिरिक्त बस सेवाओं का लाभ मिल रहा है। वर्तमान में दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, हरिद्वार और जम्मू के लिए निगम के 12 रूट चल रहे हैं। यह बसें पूरी तरह से पैक होकर जा रही हैं। दिवाली तक बसों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, उपमंडल रामपुर के कई ग्रामीण रूटों पर अभी भी परिवहन सेवाएं पूरी तरह से पटरी पर नहीं उतर पाई हैं। चार ग्रामीण इलाकों में निगम की बसें फंसी हुई हैं, जबकि कई रूटों पर आधे रास्ते तक ही बसों को भेजा जा रहा है। निगम प्रबंधन ने भी निर्णय लिया है कि दिवाली के दिन दोपहर बाद 3 बजे तक ही बस सेवाओं को चलाया जाएगा।


रामपुर डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। इसके बावजूद शिमला के लिए दो विशेष बस सेवाएं चलाई जा रही हैं। यदि चंडीगढ़ से मांग आती है, तो बसों को भेजा जाएगा। दिवाली के दिन केवल 3:00 बजे तक ही बस सेवाएं चलेंगी। --स्वरूप दिवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article