{"_id":"6a2b014267504fc65207d7d4","slug":"ramchandra-becomes-the-new-head-of-the-chhiachhi-school-management-committee-solan-news-c-176-1-ssml1041-171375-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रामचंद्र बने छियाछी स्कूल प्रबंधक समिति के नए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रामचंद्र बने छियाछी स्कूल प्रबंधक समिति के नए प्रधान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छियाछी में 2026 से 2028 के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया। इसमें रामचंद्र को अध्यक्ष चुना गया, जबकि सदस्य सचिव के रूप में प्रिंसिपल शशि पाल को चुना गया। इसके अलावा नीलम ठाकुर, सीमा देवी, पूनम देवी, रमेश चंद, सरोज कुमारी, सुमन ठाकुर, अमर सिंह, प्रेमचंद, रेणु देवी, राम लोक, बुधराम, रामानंद, जियालाल,लता देवी ,गुरमीत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
प्रधानाचार्य शशिपाल ने बताया कि शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एसएमसी गठन किया जाता है, ताकि विद्यालय के विकास कार्यों और छात्रों के समग्र कल्याण में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामचंद्र ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और हर बच्चे की उपस्थिति व नामांकन सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी अभिभावकों से विद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की अपील की है।।