फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rajpura-Kheda road will be paved at a cost of 40 lakhs.

Solan News: 40 लाख की लागत पक्की होगी राजपुरा-खेड़ा सड़क

Mon, 16 Mar 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rajpura-Kheda road will be paved at a cost of 40 lakhs.
नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा राजपुरा से खेड़ा तक सड़क को रिपेटलिंग का कार्य शुरू कराते हुए- स
विधायक हरदीप बावा ने शुरू करवाया काम, लोगों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने 40 लाख रुपये की लागत से पांच किलोमीटर लंबे राजपुरा से खेड़ा सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू करवाया। यह सड़क काफी समय से खस्ता हालत में थी और स्थानीय लोग इसे बार-बार रिमेटल करवाने की मांग कर रहे थे। विधायक हरदीप सिंह बावा ने बताया कि इस सड़क की कई हिस्से बरसात में उखड़ गए थे। यह मार्ग रोपड़ और पंजाब की ओर जाने वाले सबसे नजदीक के रास्ते में आता है। खेड़ा से राजपुरा सड़क न केवल स्थानीय लोगों को नालागढ़ तक सुविधा प्रदान करती है बल्कि क्षेत्रीय संपर्क को भी बेहतर बनाती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोगों की मांग को देखते हुए इस सड़क को 40 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। नालागढ़ विस क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को सुधारने के लिए कई अन्य सड़क परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। बरसात में खराब हुई सड़कों की मरम्मत कर दी गई है, जिससे लोगों को यातायात में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, जसपाल सिंह, सुरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, प्रकाश चंद व देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed