{"_id":"6651db784a31cfe0ab0328ce","slug":"raised-awareness-about-voting-through-rally-solan-news-c-176-1-ssml1040-122147-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रैली के माध्यम से मतदान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रैली के माध्यम से मतदान के लिए किया जागरूक
Sat, 25 May 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 25 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
शहर में मतदान को लेकर जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे। संवाद
सोलन में स्वीप के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
अतिरिक्त उपायुक्त बोले मतदान करना सभी का कर्तव्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने एक जागरुकता रैली को पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली का आयोजन पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से होकर वापिस पुराना उपायुक्त कार्यालय तक किया गया।
अजय कुमार यादव ने कहा कि जागरुकता रैली के माध्यम से बच्चों ने मतदाताओं को एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों द्वारा मतदान से संबंधित नारों के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान के महत्व को बताया गया।
उन्होंने कहा कि मतदान करना हम सभी का अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है। कई बार देखने में आया है कि विशेषतौर पर शहरी क्षेत्रों में कुछेक लोग मतदान के प्रति उदासीन बने रहते हैं। ऐसे मतदाताओं को जागरुक एवं मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित करने के लिए जिला में निर्वाचन विभाग के सहयोग से बड़े स्तर पर स्वीप गतिविधियां हो रही हैं। जागरुकता रैली में राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय (छात्रा) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, एसडी स्कूल, सेंट ल्यूक्स स्कूल, एमआरए डीएवी, गीता आदर्श स्कूल के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्वीप की नोडल अधिकारी एवं नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रियंका चंद्रा, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश चंद नेगी, स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. डीएन कमल, हेमेंद्र शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापकगण उपस्थित रहे।