{"_id":"69bc41fd26b128c24c024655","slug":"rain-brings-relief-to-crops-bringing-smiles-to-the-faces-of-farmers-and-gardeners-solan-news-c-176-1-ssml1040-165414-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: फसलों के लिए संजीवनी बनी बारिश, किसान-बागवानों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: फसलों के लिए संजीवनी बनी बारिश, किसान-बागवानों के खिले चेहरे
विज्ञापन
बारिश के बीच गंतव्य की ओर निकलते राहगीर। संवाद
गेहूं-लहसुन की फसल को फायदा, टमाटर और शिमला मिर्च की रोपाई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में हो रही बारिश से जहां ठंड में इजाफा हुआ है, वहीं यह फसलों के लिए संजीवनी से कम साबित नहीं हो रही है। बारिश से गेहूं और लहसुन की फसलों को बड़ा लाभ मिला है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश के चलते किसान अब टमाटर और शिमला मिर्च की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। नदीपार क्षेत्रों में टमाटर की रोपाई शुरू हो गई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में शिमला मिर्च की रोपाई की जाएगी। पिछले दो दिनों की बारिश को कृषि विशेषज्ञ फसलों के लिए बेहद लाभकारी मान रहे हैं। धर्मपुर, परवाणू, चायल और कंडाघाट क्षेत्रों में भी बारिश से किसानों और बागवानों को राहत मिली है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण रबी फसलों और बागवानी कार्यों पर असर पड़ रहा था, लेकिन अब स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। बारिश से आगामी समय में लगने वाली टमाटर, शिमला मिर्च जैसी नकदी फसलों की तैयारी भी आसान हो गई है। साथ ही सेब, नाशपाती, कीवी, प्लम और खुमानी जैसे हजारों फलदार पौधों को भी लाभ मिलेगा, जिनका वितरण नौणी विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र सोलन की ओर से किया गया है।
कोट
बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। इससे जहां रबी फसलों को लाभ मिलेगा, वहीं आने वाली नकदी फसलों के लिए भी पर्याप्त नमी उपलब्ध होगी।
डॉ. देवराज कश्यप,कृषि उपनिदेशक