फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ragi group enthralled the Sangat with Shabad-Kirtan

Solan News: रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन से संगत को किया निहाल

Sun, 10 Dec 2023 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
ढांग उपरली गुरूद्वारे में गुरमत समागम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर ढांग उपरली स्थित अकाल बुंगा साहिब गुरुद्वारा में गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दीवान सजाया गया। तीन दिन पहले से बैठाया गया अखंड पाठ का भोग डाला गया। समागम के रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत का निहाल किया।
रविवार को सुबह 10 बजे अखंड पाठ का भोग डाला गया। उसके बाद गुरुनानक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरवाणी से संगत को निहाल किया। कथावाचक भाई सुखविंद्र सिंह और भाई रणजोध सिंह ने संगत को गुरु के उपदेश पर चलने का आह्वान किया। कीर्तनीय भाई हरि सिंह ने एह विछोड़ा सहया ना जाएं कीर्तन कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। भाई सरबजीत सिंह धुंघा ने कहा कि लोगों को राज, माल, रूप, जात, अंहकार से बचकर जीवन गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी के अनुसार व्यतीत करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मनुष्य को अपना गुरु बनाने की बजाय वाणी को पढ़ कर अपने जीवन को सवारना चाहिए। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर लगाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर चरणजीत सिंह, सुरमुख सिंह, भाई महिन्द्र सिंह, सिख स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह, गुरचरण सिंह, परमजीत गे्रवाल, जगिन्द्र सिंह, प्रबंधक कमेटी के प्रधान नारायण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed