फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Public taps to be plugged soon in soaln

सोलन शहर और आसपास बंद होंगे सार्वजनिक पेयजल कनेक्शन

Mon, 03 Feb 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
सोलन। नगर परिषद सोलन के तहत आने वाले सभी सार्वजनिक निशुल्क पेयजल कनेक्शनों को बंद कर रही है। अब सार्वजनिक कनेक्शनों का भी लोगों को बिल जमा करवाना होगा। इसके तहत संबंधित कनेक्शनों को संस्था या फिर उसका लाभ उठाने वाले लोगों का कलस्टर बनाकर उनके नाम किया जाएगा।
विज्ञापन

कलस्टर मुखिया सहित अन्य सदस्य बनाए जाएंगे। इसके बाद उन्हें मिलकर पेयजल बिल भरना होगा। पहले सार्वजनिक पेयजल कनेक्शनों से नगर परिषद कोई भी बिल वसूल नहीं कर रही थी लेकिन अब संबंधित कनेक्शनों का दुरुपयोग होने के बाद नगर परिषद ने इसे कलस्टर या फिर निजी संस्था को सौंपने का निर्णय लिया है। वर्तमान में नगर परिषद के तहत करीब 200 सार्वजनिक कनेक्शन हैं जिनका कुछ ही लोगों को लाभ हो रहा है जबकि अधिकतर क्षेत्रों में सार्वजनिक कनेक्शनों का दुरुपयोग हो रहा है। ऐसे कनेक्शनों का बिल जमा होने पर ही चलाया जाएगा जबकि बिना बिल चल रहे कनेक्शन नगर परिषद काट देगी।
विज्ञापन

ऐसे किए जाएंगे सार्वजनिक कनेक्शन बंद
नगर परिषद सोलन के तहत शहर सहित अन्य क्षेत्रों में लगे सार्वजनिक कनेक्शनों को बंद किया जा रहा है। संबंधित कनेक्शनों पर भी मीटर लगाकर उससे बिल वसूल करेगी। इन कनेक्शनों का लाभ उठा रही किसी संस्था या पांच या इससे अधिक परिवारों का एक कलस्टर बनाया जाएगा। कलस्टर का आपसी सहमति से अध्यक्ष चुना जाएगा। ऐसे लोगों के नाम कनेक्शन दिया जाएगा। इसके बाद कनेक्शन का पेयजल बिल भी अदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक कनेक्शन को किया जाएगा खत्म
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि शहर सहित आसपास के सार्वजनिक कनेक्शनों को खत्म किया जा रहा है। संबंधित कनेक्शनों को निजी संस्था या फिर उसका लाभ उठाने वाले लोगों का कलस्टर बनाकर उनके नाम किया जाएगा। इसके बाद संबंधित लोगों को कनेक्शन का बिल जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed