{"_id":"694ed9dfed10198d6f0544c4","slug":"public-hearing-on-land-acquisition-for-jathia-devi-township-in-majhyari-on-29th-solan-news-c-176-1-ssml1040-160072-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जाठिया देवी टाउनशिप के लिए मझयारी में भूमि अधिग्रहण की जनसुनवाई 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जाठिया देवी टाउनशिप के लिए मझयारी में भूमि अधिग्रहण की जनसुनवाई 29 को
विज्ञापन
एसडीएम कंडाघाट ने जारी की अधिसूचना, प्रभावित दे सकते हैं लिखित आपत्ति और सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की जाठिया देवी माउंटेन टाउनशिप परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। एसडीएम एवं उपमंडल समाहर्ता कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा ने भूमि अधिग्रहण अधिनियम-2013 की धारा-5 के तहत अधिसूचना जारी कर 29 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे जनसुनवाई तय की है। यह सुनवाई उप तहसील ममलीग के महाल मझयारी स्थित हिमुडा कार्यालय में होगी। अधिसूचना के अनुसार, इस परियोजना के लिए मझयारी क्षेत्र की भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। फेयरलान शिमला की सामाजिक प्रभाव समाघात इकाई द्वारा इस संबंध में सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट और प्रबंधन योजना तैयार कर ली गई है। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य प्रभावितों के पक्ष को सुनना और अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है। आम जनता के अध्ययन के लिए रिपोर्ट को प्रदेश सरकार की वेबसाइट www.himachalnic.in/hipa और हिमुडा की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा एसडीएम कार्यालय कंडाघाट, नायब तहसीलदार ममलीग और ग्राम पंचायत काहला के कार्यालय में भी यह रिपोर्ट हिंदी व अंग्रेजी में देखी जा सकती है। एसडीएम गोपाल चंद शर्मा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित किसी भी आपत्ति या सुझाव को इच्छुक व्यक्ति 29 दिसंबर को लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त होने वाले उचित और न्यायसंगत सुझावों को अंतिम रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा ताकि पुनर्वास और मुआवजे की प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे।