फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Protests against the killings of Hindus in Bangladesh

Solan News: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Protests against the killings of Hindus in Bangladesh
बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन करते हुए हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता
हिंदू संगठनों ने नालागढ़ में फूंका बांग्लादेश सरकार का पुतला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में नालागढ़ में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया और बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
नालागढ़ के मुख्य द्वार के सामने बर्फानी चौक में संगठनों के कार्यकर्ता शाम 5:00 बजे एकत्र हुए और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के लिए बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान बांग्लादेश सरकार का पुतला भी जलाया। उन्होंने बांग्लादेश की सरकार से हिंदू लक्षित हिंसा रोकने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट करके मारा जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार को आगे आकर बांग्लादेश सरकार से बात करनी चाहिए ताकि इस तरह की हिंसा को रोका जा सके।
विज्ञापन

प्रदर्शन में विहिप नेता राजेश शर्मा, अरविंद वर्मा, भाजपा नेता केएल ठाकुर, दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, शालिनी शर्मा, राकेश कुमार, भाग सिंह चंदेल, दलेल सिंह और हरमेश कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed