फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Program on International Yoga Day in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम

Mon, 22 Jun 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़। आयुष विभाग उपमंडल नालागढ़ ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम हेरिटेज पार्क नालागढ़ में सुबह 6:45 बजे से 8:00 बजे तक चला। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरदीप सिंह बाबा इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी नीरज जुल्का ने कहा कि योग केवल एक दिन का विषय नहीं है। इसे स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए।


नवांग्राम में 50 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास
नालागढ़(सोलन)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबुजा फाउंडेशन ने नवांग्राम स्थित अंबुजा प्लांट में एक भव्य योग सत्र का आयोजन किया। इसमें स्थानीय समुदाय और प्लांट टीम के कुल 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग भारती के एचआर धीमान और राकेश कुमार ने योगाभ्यास करवाया। इसका उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति व शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यूनिट हेड परमिंदर कुमार, सुनील, प्रियंक सूद, मुनीश और हेमराज भी उपस्थित थे। नवांग्राम व पंजेहरा पंचायत के प्रधान हिम्मत सिंह और राम कुमार भी अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे। राम कुमार ने नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
विज्ञापन


जीनियस ग्लोबल स्कूल में मनाया योग दिवस
सोलन। आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्रों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर योग के प्रति अपनी जागरूकता और उत्साह दिखाया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताया। स्कूल की एमडी नीति शर्मा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर और शांत मन का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed