{"_id":"591b33a44f1c1b8351f230e7","slug":"priyanka-chadda-becoms-mrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चड्ढा बनीं मिसेज इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका चड्ढा बनीं मिसेज इंडिया
सोलन, ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
सोलन शहर में अायोजित मिसेज इंडिया स्पधाऱ्र्धा में भाग लेतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक निजी होटल में हिमाचल फिल्म सिटी के सौजन्य से आयोजित महिलाओं की सौंदर्य स्पर्धा के ग्रेंड फिनाले में प्रियंका चड्ढा को मिसेज इंडिया हिमाचल के खिताब से नवाजा गया। सोमवार रात को आयोजित इस कार्यक्रम में 30 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पहले भाग में 18 से 40 वर्ष की विवाहित महिलाएं शामिल हुईं। इनमें से सोलन की प्रियंका चड्ढा मेहता को मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश की विजेता घोषित किया गया। दूसरे और तीसरे स्थान पर शिमला की ऋतु सूद गुप्ता तथा कुल्लू की तनुजा वर्मा रहीं। दूसरे भाग में 40 से 70 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं शामिल हुईं। इनमें से मनाली की कल्पना ठाकुर प्रथम, कुल्लू की विद्या नेगी दूसरे और मंडी की रिंकू भगत तीसरे स्थान पर रही। 10 दिन तक चले इस आयोजन में सोलन, मंडी, कुल्लू और मनाली में ऑडिशन लिए गए थे जहां से चुनी हुई महिलाओं ने अब ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह सभी 6 महिलाएं को चैन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में हिमाचल का नेतृत्व करेंगी।
विज्ञापन
मिसेज इंडिया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जसप्रीत कौर ने सभी को क्राउन पहना कर सम्मानित किया। इनके अलावा अन्य 15 महिलाओं को भी पुरस्कार दिए गए। इनमें हिना को मिसेज विवेशिअस, लतेश को इंटेलेकचुअल, दीपाली को दिवा, वेदज्योति को फोटोजैनिक, मंजू को ब्यूटीफुल आइज , लता को सुंदर बाल, सीमा को सुंदर काया, मधु आशा को सुंदर मुस्कान, कल्पना को टैलेंटेड, सुलक्षणा को कॉन्फिडेंट, रितु वर्मा को पर्सनैलिटी, भानुप्रिया को ग्लैमर, कांता राना को एडोरेबल तथा मधु तनवर को ब्यूटी फॉर कॉज चुना गया। निर्णायक मंडल में जसप्रीत कौर के साथ फिल्म प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर अहमद कबीर शादान रहे।
विज्ञापन