फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Prime accused arrested with 971 grams of charas; supplier also nabbed from Kullu.

Solan News: 971 ग्राम चरस के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कुल्लू से सप्लायर भी दबोचा

Fri, 17 Jul 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 17 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी
विज्ञापन

पुलिस ने दाड़लाघाट में गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दाड़लाघाट में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 971 ग्राम चरस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई की मध्यरात्रि को दाड़लाघाट पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान रामपुर-कुल्लू की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार हितेश कुमार निवासी गांव लांबो अर्की सोलन के कब्जे से 971 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है और पुलिस थाना दाड़लाघाट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हितेश के खिलाफ पहले से ही पुलिस थाना अर्की में लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज है। आरोपी को 13 जुलाई को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से खुलासा हुआ कि आरोपी ने यह चरस कुल्लू क्षेत्र के निरमंड के रहने वाले सेवा राम नामक व्यक्ति से खरीदी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर नशा सप्लायर सेवा राम निवासी गांव थारला निरमंड, कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



कोट
पुलिस अधीक्षक सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कुल्लू से गिरफ्तार किए गए सप्लायर सेवा राम को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है कि वह कब से इस अवैध धंधे में शामिल था। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed