{"_id":"619d1caa61aa2045160384ff","slug":"prices-of-ginger-and-lemon-fell-solan-news-sml391176331","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में अदरक और नींबू के दाम गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में अदरक और नींबू के दाम गिरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। पिछले वर्ष कोविड के बीच जहां अदरक और नींबू के दाम ने शतक लगाया था। वहीं इस बार दोनों उत्पादों के दाम 25 रुपये भी पार नहीं कर पा रहे हैं।
सीजन शुरूआत में कुछ समय के लिए नींबू 40 से 45 और अदरक 50 रुपये प्रति किलो तक भी बिका। जैसे ही सीजन चरम तक पहुंचा तो दोनों ही उत्पादों के दाम धड़ाम हो गए हैं। इस कारण अदरक की खेती से जुड़े जिला सोलन समेत सिरमौर के सैकड़ों किसान परेशान हैं। किसान अदरक की खेती में आई लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं।
पिछले साल किसानों को अदरक का अच्छा दाम मिला था। गुणवत्ता अच्छी होने के कारण यहां के अदरक की काफी मांग भी रहती थी, लेकिन इस बार किसानों को अदरक के आठ से 25 रुपये किलो के भाव मिल रहे हैं। किसानों ने अदरक का बीज सौ रुपये किलो रुपये तक खरीदा था।
पिछले वर्ष कोविड के बीच अदरक और नींबू की अधिक मांग थी। इससे किसानों को इसके अच्छे दाम मिले थे। इस बार अधिकतर किसानों ने अदरक की पैदावार भी बढ़ा दी थी, लेकिन अब पैदावार अधिक होने से इसके खरीदार भी बहुत कम मिल रहे हैं। बाहरी राज्यों सहित प्रदेश से अदरक शुरू हो गया है। जिस कारण पुराना अदरक आठ से दस और नया अदरक नौ से 25 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है। सोलन के अश्वनी खड्ड, कंडाघाट, सोलन, वाकनाघाट, जौणाजी सहित सिरमौर जिला में अदरक की अधिक पैदावार होती है। इस बार अदरक के भाव में आई भारी गिरावट के चलते किसान परेशान हैं। सब्जी मंडी सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों सहित प्रदेश में इस बार अदरक की बंपर पैदावार के चलते रेट में गिरावट आई है। नींबू को भी कम खरीदार मिल रहे हैं। एक दो सप्ताह बाद दोनों उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।