फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Preparations to abolish Valley Act in Municipal Corporation area, proposal will be sent to the government

Solan News: नगर निगम क्षेत्र में वैली एक्ट को खत्म करने की तैयारी, सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव

Fri, 20 Feb 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Preparations to abolish Valley Act in Municipal Corporation area, proposal will be sent to the government
सोलन शहर। संवाद
शहर के ज्यादातर वार्डों में वैली एक्ट प्रभावी, कंस्ट्रक्शन नहीं कर पा रहे लोग
विज्ञापन

सड़क से 1.5 मीटर जगह छोड़कर निर्माण कार्याें के लिए दी जाती है अनुमति
नियमों की अवहेलना करने पर होती है कार्रवाई, अपनी ही जमीन पर नहीं कर पाते है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम क्षेत्र में वैली एक्ट को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर सरकार को प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। नगर निगम के अधिकारी वैली एक्ट प्रस्ताव को बनाने का कार्य कर रहे है। शहर में ज्यादातर वार्डों में वैली एक्ट प्रभावी है। ऐसे में लोग कंस्ट्रक्शन कार्य नहीं कर पा रहे हैं। वैली एक्ट के नियम भी कठोर है। अगर नियमों की अवहेलना होती है तो और सख्त कार्रवाई की जाती है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। बीते दिनों हुई आमसभा में भी मुद्दा उठाया गया है। पार्षदों ने बताया है कि वैली एक्ट वार्डों में प्रभावी होने से लोग अपने ही जमीन में कोई निर्माण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। सड़क पर 1.5 मीटर जगह को छोड़कर निर्माण कार्याें के लिए अनुमति प्रदान की जाती है। अगर किसी के पास जगह कम हो तो वे भवन निर्माण का सपना तक साकार नहीं पाते हैं। पार्षद की ओर से उठाए गए मुद्दे पर पुष्टि करते हुए अब नगर निगम ने सरकार को प्रस्ताव भेजने की योजना तैयार कर दी है। वैली एक्ट के प्रभावी होने के कारण विकास कार्यों और निर्माण योजनाओं में कई प्रकार की जटिलताएं सामने आ रही हैं, इसलिए नियमों में बदलाव की आवश्यकता महसूस की गई है। वहीं, स्थानीय लोग भी लंबे समय से वैली एक्ट को से खत्म करने की मांग उठा चुके हैं। लोगों का तर्क है कि पुराने प्रावधान वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप नहीं हैं और निर्माण कार्य तक करने में मुश्किलें आ रही हैं। लोगों ने कहा कि एक्ट समाप्त होने के बाद नए और सरल नियम लागू किए जाएं, ताकि विकास कार्यों को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगते वार्डों में वैली एक्ट लगाया गया है। यहां पर जब वैली एक्ट नहीं था, तो लोग आसानी से सड़क के साथ निर्माण कार्य बिना किसी डर के कर पाते थे, लेकिन जब से एक्ट प्रभावी हुआ है तब से काफी कठिनाइयों का सामना लोगों को कारण पड़ रहा है। हालात ये हो गए है कि जमीन होने पर भी वे निर्माण कार्य करने से घबरा रहे हैं। इससे पहले भी कई जगहों में भी वैली एक्ट को समाप्त कर दिया है।

इनसेट
एक्ट समाप्त होने लोगों को सीधे मिलेगा लाभ
नगर निगम क्षेत्र में अगर वैली एक्ट समाप्त होता है तो शहर के लोगों को सीधे तौर पर फायदा मिल जाएगा। लोग आसानी से बिना किसी रोक-टोक के निर्माण कार्य करवा सकेंगे। अगर सरकार प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो एनएच के साथ लगते इलाकों में वैली एक्ट प्रभाव खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
आजाद पार्षद ने आमसभा में उठाया था मुद्दा
आजाद पार्षद मनीष सोपाल ने बताया कि आमसभा में वैली एक्ट को समाप्त का मामला उठाया था। आमसभा में बताया कि शहर के ज्यादातर वार्डों में वैली एक्ट प्रभावी है। इस कारण लोग निर्माण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। सड़क से 1.5 मीटर जगह को छोड़नी पड़ती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने लोगों को किसी भी प्रकार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई है। अब उन्हें वैली एक्ट को खत्म करवाकर एक मांग पूरी कर सकते हैं। नगर निगम को इस पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
वैली एक्ट का मुद्दा आमसभा में उठाया गया था। इस मुद्दे पर चर्चा भी की गई। लोगों की वैली एक्ट को समाप्त करने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इसी को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और सरकार को भेजा जाएगा। सरकार के पास मामला जाने के बाद आग्रह किया जाएगा कि इस पर विचार किया जाए।
-ऊषा शर्मा,महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed