{"_id":"66a3abd6dd7dab74b7049cab","slug":"praised-the-glory-of-shiva-in-the-story-solan-news-c-176-1-ssml1042-125681-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कथा में शिव की महिमा का किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कथा में शिव की महिमा का किया गुणगान
Fri, 26 Jul 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
झाड़माजरी में शिव पुराण कथा के पांचवें दिन कथा सुनते भक्तजन। संवाद
पांचवें दिन व्यास अशोक शर्मा ने करवाया कथा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। झाड़माजरी में सावन की महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन शिव महापुराण की महिमा का गुणगान किया। कथा व्यास अशोक शर्मा ने शिव भक्तों को शिव महिमा बताई। उन्होंने लोगों को शिवलिंग की महिमा बताते हुए कहा कि योनि पर स्थित लिंग का अर्थ है कि सभी योनियों के अधिष्ठात्री महादेव हैं।
सती के जलने के बाद भी देवताओं द्वारा प्रार्थना करने पर दक्ष के यज्ञ को पूर्ण करवाया। और कहा कि मनुष्य ही नहीं देवताओं को भी अपने बुरे कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। गुरुओं और कथावाचकों का ध्येय ये नहीं होना चाहिए कि लोग उनके चरणों की सेवा करें बल्कि लोगों को प्रभु के चरणों में पहुंचाना होता है। मैना व हिमाचल के विवाह की कथा जगत जननी से अपनी पुत्री के रूप में अवतार लेने के लिए उन्होंने कैसे आराधना की बताया। इस अवसर पर सुनीता नेगी, किरण शर्मा, कलंदी दीक्षित, नूतन पांडे, आशा राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।