फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pollution control board asks to clean apple seggregation site in Parvanoo

सेब छंटाई से फैली गंदगी साफ कर आज देनी होगी रिपोर्ट

Tue, 14 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pollution control board asks to clean apple seggregation site in Parvanoo
परवाणू के सेक्टर तीन में सड़क किनारे गंदगी फैलाने पर प्रदूषण बोर्ड की कार्रवाई के दौरान एकत्र हु? - फोटो : SOLAN
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सेक्टर-3 में सेब छंटाई से फैल रही गंदगी को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संज्ञान लिया है। बोर्ड की टीम ने औचक निरीक्षण कर सफाई के निर्देश जारी किए हैं। ठेकेदार को जगह को बुधवार तक साफ करवाने के बाद इसकी जानकारी देने के लिए कहा है। अगर बुधवार तक ठेकेदार सफाई नहीं करवाता है तो बोर्ड की टीम सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

इससे पहले नगर परिषद ने ठेकेदार को पांच हजार का जुर्माना भी लगाया है। नप परवाणू के सेक्टर-3 में सेब छंटाई की लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत दी थी। लोगों ने बताया था कि अगर यह गंदगी ऐसे फैलती रही तो पर्यावरण पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा और आसपास के लोगों में भयानक बीमारियों का खतरा भी है। इसे लेकर बोर्ड की टीम ने नगर परिषद के साथ मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नप परवाणू के सेक्टर-3 में पार्किंग के लिए जगह ठेकेदार को दी गई थी। इस जगह को ठेकेदार ने सबलेट कर दिया और यहां पर सेब छंटाई का कार्य शुरू किया। इस कारण यहां पर गंदगी फैल गई। इसे देखते हुए नगर परिषद परवाणू ने ठेकेदार को जुर्माना भी ठोका लेकिन ठेकेदार ने साफ-सफाई नहीं करवाई। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने ठेकेदार को हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नप परवाणू के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके का जायजा लिया है और ठेेकेदार को बुधवार तक सफाई करने के लिए कहा है। अगर सफाई नहीं होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छंटाई के बाद सड़क पर पड़ा रहता है सेब
स्थानीय लोगों ने का कहना है कि पिछले कई सालों से सेब सीजन में बोरियों में आने वाले सेबों की छंटाई का कार्य परवाणू की सड़कों के किनारे होता है। इसके लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं बनाया गया है। छंटाई के बाद गला सड़ा सेब सड़कों पर ही पड़ा रहता है जिससे लोगों को अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed