फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Political activity intensifies over the posts of President and Vice-President in the Arki Nagar Panchayat.

Solan News: अर्की नगर पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मी तेज

Tue, 23 Jun 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Political activity intensifies over the posts of President and Vice-President in the Arki Nagar Panchayat.
शपथ ग्रहण करते नगर पंचायत अर्की के पार्षद। संवाद
शपथ ग्रहण के बाद पार्षदों की बैठक रही बेनतीजा, भाजपा-कांग्रेस के बीच बराबरी से बढ़ी खींचतान
विज्ञापन

अब तक रहा है कांग्रेस का दबदबा, आठ बार बना चुकी है नपं में अध्यक्ष
योगेश शर्मा
अर्की (सोलन)। सोमवार को नगर पंचायत अर्की के नवनियुक्त पार्षदों की शपथ के पश्चात अब अर्की के राजनीतिक गलियारों में राजनीति गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने को लेकर अब जल्द ही बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि सोमवार को नगर पंचायत के सातों पार्षदों की शपथ के बाद एसडीएम कार्यालय के सभागार में सातों पार्षदों ने बैठक की और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को लेकर सहमति बनाने की कोशिश की लेकिन बैठक बे नतीजा रही। बता दें नगर पंचायत अर्की में सात वार्ड हैं, जिसमें वार्ड एक, वार्ड दो, चार और छह से भाजपा समर्थित पार्षद हैं, जबकि वार्ड दो, वार्ड पांच और वार्ड सात से तीन कांग्रेस समर्थित पार्षद जीत कर आए हैं। चुनाव परिणाम के कुछ दिनों बाद भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का बनना लगभग तय था, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब विधानसभा क्षेत्र के विधायक को वोट डालने के अधिकार के बाद अब कांग्रेस के विधायक होने पर अब चार-चार वोट बराबर हो गए है। बता दें कि नगर पंचायत अर्की में अभी तक कांग्रेस पार्टी का ही दबदबा रहा है, जिसमें करीब आठ बार कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष जबकि मात्र एक बार ही भाजपा का अध्यक्ष सीट पर बैठ पाया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कांग्रेस पार्टी में सत्ता में रहते हुए इस आंकड़े को आगे बढ़ा पाती है या भाजपा अपने अध्यक्ष को बनाने में सफल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed