फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police to keep a watch via CCTV and drone for by-election in Arki

सीसीटीवी और ड्रोन से होगी अर्की उपचुनाव में क्षेत्र की निगरानी

Mon, 25 Oct 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police to keep a watch via CCTV and drone for by-election in Arki
Police to keep a watch via CCTV and drone for by-election in Arki
सोलन। विस उपचुनाव अर्की में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। क्षेत्र में पुलिस, पैरामिलिट्री टीमों ने कमान संभाल ली है। वहीं सीसीटीवी सहित ड्रोन से भी क्षेत्र में सुरक्षा के तहत नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

रखेगी जाएगी। सोलन में चुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस महा निरीक्षक हिमाशु मिश्रा ने सोलन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा, एसपी बद्दी मोहित चावला सहित डीएसपी और थाना प्रभारीर शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक में एसपी सोलन ने बताया कि चुनाव को लेकर जिला की प्रदेश सीमाओं सहित 16 अन्य क्षेत्रों में पुलिस टीमें रात-दिन गश्त कर रही है। इस बीच बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। 30 अक्तूबर को अर्की में विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। इस बीच पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला के अर्की में आयोजित होने वाले विस चुनाव में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तीन रिजर्व सहित पैरामिलिट्री टीमें तैनात कर दी हैं। इस बीच अर्की विधानसभा के छह क्षेत्रों में पुलिस टीम आवाजाही कर रहे वाहनों की जांच कर रही है। इसके अलावा प्रदेश सीमाओं सहित एनएच पर दस टीमें दिन-रात गश्त और पेट्रोलिंग कर रही है। वहीं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी विभिन्न गतिविधियों पर पुलिस नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed