{"_id":"6a08c9baa2245afdfa0577d9","slug":"police-seized-252-bottles-of-english-liquor-from-the-room-solan-news-c-176-1-ssml1044-169517-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुलिस ने कमरे से पकड़ी 252 बोतलें अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुलिस ने कमरे से पकड़ी 252 बोतलें अंग्रेजी शराब
विज्ञापन
पुलिस ने कमरे से पकड़ी 252 बोतलें अंग्रेजी शराब
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने वर्धमान चौक पर चाय की दुकान चलाने वाले यूपी के बदायूं निवासी उदयवीर के कमरे से अवैध शराब बरामद की है। आरोपी ने मकान में 252 बोतल अंग्रेजी शराब छुपाकर रखी थी और वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने उदयवीर के खिलाफ थाना बद्दी में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच अभी जारी है। संवाद
बद्दी पुलिस ने 1,192 वाहन चालकों के काटे चालान
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए बिना नंबर प्लेट या टेंपर्ड/मॉडिफाई नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। वर्ष 2026 में अब तक कुल 1,192 चालान किए जा चुके हैं, जिनमें से 103 चालान इसी माह किए गए।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगाएं और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद